rashtriya vidhik sewa pradhikaran

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ९ नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के रूप में मनाता है.आज इसी दिन मैं अपने कानूनी ज्ञान ब्लॉग पर अपनी प्रथम प्रस्तुति के जरिये आपके लिए कुछ कानूनी जानकारियां एकत्र कर प्रस्तुत कर रही हूँ,यदि ये जानकारियां आपके किसी भी काम आ सकें तो मेरे लिए ख़ुशी की बात होगी:
  • राष्ट्रीय  विधिक सेवा प्राधिकरण का लक्ष्य है-"आर्थिक अथवा अन्य अक्षमताओं के कारण किसी भी व्यक्ति को न्याय प्रदान करने से वंचित नहीं किया जायेगा."
  • राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण निम्न तीन प्रकार से जनता की सेवा करता है -
  • १-कानूनी जानकारी द्वारा.
  • २-निशुल्क कानूनी सहायता द्वारा 
  • ३-लोक अदालत द्वारा
  • राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निम्नलिखित को निशुल्क कानूनी सेवाएँ प्रदान की जाती हैं; 
  • महिलाओं  और बच्चों को,
  • अनुसूचित जाति एवं  janjati के  लोगों को
  • श्रमिकों को
  • हिरासत में लिए गए तथा मनोचिकित्सा अस्पतालों में भरती व्यक्तियों को ,
  • मानव खरीद फरोख्त गतिविधियों से पीड़ित व्यक्तियों को ,
  • आपदा,जातीय हिंसा,जातीय अत्याचार ,बढ़ ,सूखे भूकंप अथवा औद्योगिक आपदाओं से पीड़ित व्यक्तियों को ,
  • विकलांग व्यक्ति अधिनियम ,१९९५ के अनुसार विकलांग व्यक्तियों को,
  • वे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आमदनी ५०,००० रूपये से अधिक न हो[उच्चतम न्यायालय में],
  • निशुल्क कानूनी सहायता में निम्न सेवाएँ सम्मिलित हैं:-
  • वकील की सेवाएँ;
  • न्यायालय की फीस;
  • टायपिंग तथा याचिकाएं/दस्तावेज बनवाने का खर्च;
  • संमन जारी करने एवं गवाही से सम्बंधित खर्च;
  • मुक़दमे से सम्बंधित अन्य आकस्मिक खर्च;
 आज के लिए बस इतना ही शेष आगे की पोस्ट में बताऊंगी आप यदि कुछ पूछना चाहें तो पूछ कर अनुग्रहित करें.

टिप्पणियाँ

  1. उपयोगी जानकारी!
    --
    ओह माई गॉड!
    पोस्ट का शीर्षक तो देवनागरी (हिन्दी) लिपि में ही लिख दीजिएगा!

    जवाब देंहटाएं
  2. उपयोगी जानकारी! मगर पोस्ट का शीर्षक देवनागरी (हिन्दी) लिपि में न होने की वजह से चाँद में दाग़ लग रहा है और कई अन्य जानकारी भी हिंदी में होनी चाहिए.

    जवाब देंहटाएं
  3. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पैरा लीगल वोलीन्तियर के क्या कार्य है तथा उनका मानदेय क्या होगा
    साथ ही इस कार्य के सन्दर्भ में अन्य जानकारिया प्रेषित करेंगी तो हमारे लिए मददगार साबित होंगी

    पवन उपाध्याय

    जवाब देंहटाएं
  4. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पैरा लीगल वोलीन्तियर के क्या कार्य है तथा उनका मानदेय क्या होगा
    साथ ही इस कार्य के सन्दर्भ में अन्य जानकारिया प्रेषित करेंगी तो हमारे लिए मददगार साबित होंगी

    पवन उपाध्याय

    जवाब देंहटाएं
  5. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पैरा लीगल वोलीन्तियर के क्या कार्य है तथा उनका मानदेय क्या होगा
    साथ ही इस कार्य के सन्दर्भ में अन्य जानकारिया प्रेषित करेंगी तो हमारे लिए मददगार साबित होंगी
    Gyanesh Shukla

    जवाब देंहटाएं
  6. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पैरा लीगल वोलीन्तियर के क्या कार्य है तथा उनका मानदेय क्या होगा
    साथ ही इस कार्य के सन्दर्भ में अन्य जानकारिया प्रेषित करेंगी तो हमारे लिए मददगार साबित होंगी
    Gyanesh Shukla

    जवाब देंहटाएं
  7. Me Viklang hoo kanooni madad deewani keliye pahli chote kya pahli barmukdma ladne ke liye madad milagi

    जवाब देंहटाएं
  8. Me Viklang hoo kanooni madad deewani keliye pahli chote kya pahli barmukdma ladne ke liye madad milagi

    जवाब देंहटाएं
  9. Respectable,
    Rajeev Mahaswaram, Deputy Secretary.
    My Resptable Sir, Pls attached to me authentic way for legal awareness work in bhadohi.Contect No-9415865565

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मृतक का आश्रित :अनुकम्पा नियुक्ति

वसीयत और मरणोपरांत वसीयत

अब पत्नियों की आयी मौज